सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान, युद्ध की विभीषिका और उसके मानवीय प्रभावों को दर्शाया गया है। करीब साढ़े चार मिनट के ट्रेलर में एक सैनिक के जीवन और उसके पारिवारिक संघर्षों की झलक दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह एक सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाता है, जबकि उसका परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा करता है। हर विदाई के साथ परिवार के मन में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। Also Read...