वक्फ कानून पर कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट मौलाना मदनी
इस्लामी विद्वान और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि वे अभी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 को लेकर सवाल उठाए। मौलाना महमूद मदनी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम पर संसद में बहस चली थी। भाजपा के पास नंबर था और वे इसको लेकर आए। उनकी एक खास मंशा थी। जो प्रोटेक्शन वक्फ संपत्तियों को हासिल है, इसको लेकर पहले के कानून में गड़बड़ करने की कई गुंजाइशें थीं, जिसे नए कानून ने और आसान किया। मदनी...