‘मौनेंद्र मोदी’ का जुमला चल रहा है
केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब उनकी चुप्पी को लेकर भाजपा की ओर से खूब हमले होते थे। मीडिया में भी इस बात का मजाक बनता था। उनको ‘मौनमोहन सिंह’ कहा जाता था। जब 2014 में कांग्रेस हारी और भाजपा की सरकार बनी तो कई सालों तक भाजपा के बड़े नेता यह दावा करते थे और इसमें गर्व महसूस कराते रहे कि अब भारत को बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी खूब बोलते हैं। संसद में दो दो घंटे के भाषण दे देते हैं। दुनिया भर के देशों में और चुनावी...