मायावती छह को दिखाएंगी ताकत
बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती छह दिसंबर को ताकत दिखाएंगी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर छह दिसंबर को बसपा ने रैली का आयोजन करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके भतीजे और पार्टी के राष्र्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के नेतृत्व में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की टीम रैली को सफल बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है। चुनाव से पहले इस रैली की कामयाबी से पता चलेगा कि विधानसभा चुनाव में बसपा कितने पानी में। इसी से बसपा की टिकटों का वजन भी तय होगा। रैली कामयाब होती है और लोग जुटते हैं...