MCD

  • एमसीडी का कौन सा काम देखने आए शिवकुमार!

    यह बहुत दिलचस्प खबर है कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली आए तो उन्होंने दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की। राजा इकबाल सिंह भाजपा के नेता हैं और दूसरी बार पार्षद बने हैं। आम आदमी पार्टी में तोड़फोड़ करके भाजपा ने दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी में बहुमत हासिल की तो राजा इकबाल सिंह मेयर बने। डीके शिवकुमार ने सोमवार को उनसे मुलाकात की। उनके साथ दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की टीम थी, जिसने दिल्ली में हो रहे कामकाज के बारे में बताया। बताया जा रहा है कि एमसीडी की टीम ने 2041 का...

  • एमसीडी की बड़ी घोषणाएं अभी क्यों?

    आम आदमी पार्टी के नियंत्रण वाले दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी में बड़ी घोषणाएं हुई हैं। इनमें सबसे बड़ी घोषणा यह है कि एमसीडी ने बकाया संपत्ति कर माफ करने का ऐलान किया है। एमसीडी में की गई घोषणा के मुताबिक एक सौ गज से कम एरिया में बने मकानों पर पूरा बकाया माफ होगा। इसके ऊपर और पांच सौ गज तक 50 फीसदी की माफी दी जाएगी। सवाल है कि यह घोषणा अभी क्यों की जा रही है? पिछले साल के अंत में दिल्ली विधानसभा का चुनाव हुआ था। अगर उससे पहले एमसीडी की ओर से ऐसी घोषणा की...

  • एमसीडी पर भी भाजपा का कब्जा होगा

    mcd delhi BJP :  दिल्ली सरकार गंवाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल के हाथ से दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी की बागडोर भी निकलने वाली है। पिछली बार ही मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महज तीन वोटों के अंतर से जीते थे, जबकि स्थायी समितियों के चुनाव में भाजपा ने उसको पीछे छोड़ दिया था। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह तय हो गया है कि एमसीडी भी उसके नियंत्रण में होगी। गौरतलब है कि अप्रैल में दिल्ली के मेयर का चुनाव होना है और इस बार आप के लिए अपना मेयर...

  • एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव आज

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव शुक्रवार को दोपहर 1 बजे होगा। चुनाव को लेकर एमसीडी कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किया गया है। स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य का चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी की भूमिका मेयर शैली ओबेरॉय के बजाय एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र यादव निभाएंगे। नगर निगम एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी (MCD Standing Committee) का चुनाव पिछले डेढ़ साल से किसी न किसी कारण से टलता रहा है। 26 सितंबर को ही चुनाव कराया जाना था, लेकिन मेयर शैली ओबेरॉय ने इसे पांच अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था।...

  • दिल्ली की अराजकता में आगे क्या

    दिल्ली में प्रशासनिक अराजकता है। कौन सरकार चला रहा है यह किसी को पता नहीं है। तभी दिल्ली हाई कोर्ट ने पूछा कि कैबिनेट की बैठक नहीं हो रही है या स्टैंडिंग कमेटी की बैठक नहीं हो रही है तो बजट कैसे मंजूर होगा। सोचें, यह कितना बड़ा सवाल है? राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं इसलिए कैबिनेट की बैठक हो ही नहीं सकती है। जो फैसला करना है वह केजरीवाल को जेल में रह कर करना है और उनके मंत्रियों को उस पर अमल करना है। अगर कैबिनेट की बैठक नहीं होगी तो जाहिर है कि...

  • ‘आप’ को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति एलजी का अधिकार

    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में एल्डरमैन (Aldermen) की नियुक्ति का अधिकार उपराज्यपाल के पास ही रहेगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को कहा कि सरकार की सहायता और सलाह के बिना एमसीडी में 'एल्डरमैन' नियुक्त करने का अधिकार एलजी का है। इस तरह आम आदमी पार्टी (AAP) को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पिछले साल मई में कोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा दायर एक याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिका में गजट नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत एलजी ने मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह पर नहीं, बल्कि अपने विवेक से एमसीडी में...

  • दिल्ली के मेयर का चुनाव टला

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। चुनाव की घोषणा होने और चुनाव आयोग से मंजूरी मिल जाने के बाद भी चुनाव टल गया है। अब शुक्रवार को होने वाला चुनाव नहीं होगा। उप राज्यपाल ने यह कह कर चुनाव टाल दिया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। उनकी गैरहाजिरी में कैसे पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति हो सकती है। हालांकि चुनाव टालने के लिए आम आदमी पार्टी ने भाजपा और उप राज्यपाल वीके सक्सेना दोनों की आलोचना की है। गौरतलब है कि दिल्ली में...

  • सुप्रीम कोर्ट का एमसीडी में ‘एल्डरमैन’ पर चिंता

    नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि उपराज्यपाल को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में ‘एल्डरमैन’ नामित करने का अधिकार देने का मतलब है कि वह निर्वाचित नगर निकाय को अस्थिर कर सकते हैं। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी MCD) में ‘एल्डरमैन’ (Alderman) को नामित करने के उपराज्यपाल ((Lieutenant Governor)) के अधिकार को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार (Delhi Government) की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए यह बात कही। पीठ ने कहा, क्या एमसीडी में 12 विशिष्ट लोगों का नामांकन केंद्र के...

  • 400 करोड़ की सहायता से एमसीडी के स्कूलों में सुधार की उम्मीद

    नई दिल्ली। दिल्ली सरकार (Delhi government) के अधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) (MCD School) के स्कूलों के लिए 400 करोड़ रुपये की मंजूरी दिए जाने के बाद स्कूलों के कई मुद्दों का समाधान होगा और उनमें सुधार लाने में काफी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले नौ लाख बच्चे "इस कदम के बाद बेहतर शिक्षा प्राप्त करेंगे"। सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, केजरीवाल सरकार ने एमसीडी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के उद्देश्य से उनके विकास के लिए 400 करोड़ रुपये...

  • दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ’आप’ को झटका, लगाई रोक स्टैंडिंग कमेटी चुनाव पर अंतरिम रोक

    नई दिल्ली | Delhi News: दिल्ली नगर निगम में चुनावों को लेकर मामल अभी सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही एमसीडी को शैली ओबेरॉय के रूप में नई मेयर मिल गई हो, लेकिन स्टैंडिंग कमेटी चुनाव पर अभी भी घमासान जारी है। शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए 27 फरवरी को होने वाले स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट का निर्देश संभालकर रखें पिछले मतदान का रिकॉर्ड Delhi News: इसके लिए शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने एलजी कार्यालय, एमसीडी और इसकी नवनिर्वाचित मेयर को नोटिस...

  • दिल्ली में मंदिर-मस्जिद पर चला बुलजोर, लोगों में भारी आक्रोश

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ (ITO) क्षेत्र में एक मंदिर (mandir) और एक मस्जिद (masjid) को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी PWD) ने अपने अतिक्रमण विरोधी अभियान के एक हिस्से के रूप में ध्वस्त कर दिया। शनिवार को आईटीओ के पास मंदिर और मस्जिद ध्वस्त किए जाने के बाद माहौल गरमा गया और लोगों ने इसका विरोध किया। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। शनिवार का घटनाक्रम दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा गुरुवार को पीडब्ल्यूडी को मथुरा रोड, आईटीओ पर 'झील का प्याओ' पर पैदल मार्ग बनाने...

  • एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार तक के लिए स्थगित

    नई दिल्ली। एमसीडी सदन (MCD Sadan) में स्थायी समीति के सदस्यों का चुनाव गुरुवार को नहीं हो पाया। यह चुनाव शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर (Praveen Shankar Kapoor) ने कहा कि जिस दिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का आदेश आया था उसके तुरंत बाद से भाजपा की ओर से मैंने कहा था कि मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आश्वस्त करें कि आम आदमी पार्टी (AAP), महापौर एवं उप महापौर के बाद स्थाई समिति का चुनाव होंने देगी।  ये भी पढ़ें- http://दिल्ली पुलिस ने पवन खेरा को रायपुर की फ्लाइट में...

  • ’आप’ की शैली ओबरॉय बनी दिल्ली की मेयर, भाजपा की रेखा गुप्ता को दी मात

    दिल्ली | Delhi Mayor Election Results 2023: अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने आखिरकार दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी मेयर चुनाव में भी बाजी मार ली है। काफी समय से चल रही मेयर चुनाव की गहमा-गहमी पर विराम लगाते हुए दिल्ली ’आप’ ने दिल्ली के मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। Delhi Mayor Election Results 2023: पहली बार पार्षद चुनी गई 39 साल की शैली ओबरॉय ने भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को मात दी है। भाजपा को 116 वोट हासिल हुए जबकि, शैली...

  • दिल्ली में मेयर का चुनाव फिर टला

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के डेढ़ महीने बाद भी मेयर और स्थायी समितियों का चुनाव नहीं हो पाया है। मंगलवार को दूसरी बार सदन के अंदर सदस्यों के हंगामे की वजह से मेयर का चुनाव टल गया। सदस्यों के हंगामे को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनावों की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि सात दिसंबर को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है लेकिन भाजपा का दावा है कि मेयर उसका बनेगा। बहरहाल, सिविक सेंटर में,...

  • सीबीआई को एमसीडी के खिलाफ आगे न बढ़ने का निर्देश

    नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने सीबीआई (CBI) को दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) (एमसीडी-MCD) और उसके अधिकारियों के खिलाफ लोकपाल द्वारा दिए आदेश पर आगे न बढ़ने का बुधवार को निर्देश दिया। गौरतलब है कि एमसीडी के अधिकारियों पर दिल्ली में अनधिकृत निर्माण (Unauthorized Construction) के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद लोकपाल ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया। एमसीडी ने लोकपाल के इस आदेश के खिलाफ पिछले साल दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई से मामले पर...

  • दिल्ली को नए मेयर की आस में धरने पर पार्षद

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर (Mayor), डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी (Standing Committee) के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए 6 जनवरी शुक्रवार का दिन सुनिश्चित था। लेकिन शुक्रवार को बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच हंगामे के चलते सदन अगली तारीख तक स्थगित हो गया। अब दिल्ली वाले नए मेयर की आस में बैठे हैं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद (councilors) धरना प्रदर्शन पर है। आपको बता दें कि शुक्रवार दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना था। उसके लिए शुक्रवार...

  • दिल्ली मेयर के चुनाव से पहले विवाद

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम के मेयर का चुनाव शुक्रवार को होगा। उससे पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद शुरू हो गया है। राज्य सरकार और दिल्ली के उप राज्यपाल के बीच भी विवाद छिड़ गया है। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को होने वाले दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए भाजपा की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि दिल्ली सरकार ने पीठासीन अधिकारी के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव उप राज्यपाल को भेजा था। भाजपा पार्षद...

और लोड करें