वरुण धवन की प्रेमिका बनेंगी मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ में आएंगी नजर
मुंबई। 'फ्राइडे नाइट प्लान', 'इश्क इन द एयर', 'डांसिंग ऑन द ग्रेव', और 'लंदन फाइल्स' में अपने दमदार अभिनय से सबकों चौंकाने वाली अभिनेत्री मेधा राणा 'बॉर्डर 2' में बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की प्रेमिका की भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेधा के चुनाव को लेकर निर्माता भूषण कुमार ने कहा हमारे लिए किसी ऐसी अभिनेत्री को ढूंढना बेहद जरूरी था जो स्वाभाविक रूप से उस क्षेत्र की भाषा, भाव, और असली माहौल को फिल्म में सही तरीके से दिखा सके। मेधा ने अपनी काबिलियत से सबको प्रभावित किया, खासकर क्षेत्र की बोली, बोलने के तरीके, और अभिनय में भावों की...