meghalaya election result

  • मेघालय में कांग्रेस की योजना धरी रह गई

    कांग्रेस पार्टी मेघालय को लेकर बहुत उम्मीद में थी। इसी उम्मीद की वजह से मेघालय में राहुल गांधी की रैली कराई गई थी। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव हुए लेकिन राहुल सिर्फ एक दिन मेघालय में प्रचार करने गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नगालैंड भेजा गया, जहां कांग्रेस के लिए कोई संभावना नहीं थी और वास्तविक नतीजों में भी दिखा है कि कांग्रेस वहां लड़ाई में नहीं थी। वह पहले भी जीरो पर थी और इस बार भी जीरो पर ही रही। कांग्रेस नेताओं को नगालैंड और त्रिपुरा का हस्र पता था। इसलिए सारा फोकस मेघालय पर था।...