मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में रेखा को मिलेगा ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ सम्मान
भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगी और उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि रेखा की कालजयी फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। मुजफ्फर अली निर्देशित इस फिल्म में उनके अभिनय को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में गिना जाता है। इस अवसर पर रेखा ने कहा कि 'उमराव जान' उनकी यादों और दर्शकों के दिलों में आज भी जीवित है। उन्होंने कहा...