मेलबर्न रेनेगेड्स ने ट्विनिंग को अपना डब्ल्यूबीबीएल कोच बनाया
मेलबर्न रेनेगेड्स ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के असिस्टेंट कोच गैवन ट्विनिंग को आगामी डब्ल्यूबीबीएल सीजन के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। ट्विनिंग अक्टूबर में बंगलादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सीरीज के बाद क्लब से जुड़ेंगे और डब्ल्यूबीबीएल सीज़न के बाद नेशनल टीम के साथ अपनी भूमिका में लौट आएंगे। उन्होंने रेनेगेड्स और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स के साथ नेशनल टीम में उनके रोल के दौरान काफी काम किया है। रेनेगेड्स के हाई-परफॉर्मेंस मैनेजर क्लिंट मैके टी-20 स्प्रिंग चैलेंज के दौरान टीम की कमान संभालेंगे। ट्विनिंग ने साइमन हेल्मोट की जगह ली है, जिन्होंने ऑफ-सीज़न...