माहवारी में लंबे समय तक टैम्पोन के इस्तेमाल से हो सकता है जानलेवा संक्रमण
महिला रोग विशेषज्ञों का कहना है कि मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन ‘टैम्पोन’ और ‘मेंस्ट्रुअल कप’ जैसे आधुनिक उत्पादों का इस्तेमाल जागरूकता के साथ करने की जरूरत है। नोएडा के भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने ‘भाषा’ को बताया कि माहवारी के दौरान टैम्पोन के गलत इस्तेमाल से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ लेकिन अत्यंत गंभीर और जानलेवा स्थिति है जो कुछ विशेष बैक्टीरिया (स्टैफिलोकोकस और स्ट्रेप्टोकोकस) द्वारा शरीर में छोड़े गए जहरीले पदार्थों के...