Met Gala 2025

  • शाहरुख खान का Met Gala 2025 में रॉयल डेब्यू, सब्यसाची के ब्लैक लुक में छाए KING

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) में अपने शानदार और शाही अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। यह उनके करियर का एक और ऐतिहासिक पल था, जब उन्होंने पहली बार इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फैशन इवेंट में कदम रखा। न्यूयॉर्क शहर की चमकती रात में जब शाहरुख अपने होटल से बाहर निकले, तो वहां पहले से मौजूद हजारों फैन्स ने ज़ोरदार आवाज़ में "SRK! SRK!" चिल्लाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शाहरुख ने हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में फैंस का धन्यवाद किया—हाथ हिलाकर, मुस्कुराकर और फ्लाइंग किस देकर। उन्होंने कुछ लकी...

  • Met Gala 2025 का आगाज, कियारा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, KING KHAN का डेब्यू

    मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) का आयोजन भव्य तरीके से न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 5 मई को हुआ। हर साल मई के पहले हफ्ते में होने वाला यह इवेंट फैशन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम माना जाता है, जिसे ‘फैशन का ऑस्कर’ भी कहा जाता है। भारतीय समय अनुसार यह आयोजन 6 मई को सुबह साढ़े 3 बजे देखा गया। इस साल मेट गाला (Met Gala 2025) बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा। सबसे बड़ी चर्चा रही शाहरुख खान के ग्रैंड डेब्यू की, जिन्होंने अपने क्लासिक और करिश्माई अंदाज़ से रेड कार्पेट पर सबका ध्यान...