गुरुवार को भी बंद रहे मेट्रो स्टेशन
नई दिल्ली। सोमवार, 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के बाद से मेट्रो स्टेशन बंद होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहे। सरकार की ओर से सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है लेकिन लोगों को पता है कि नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने से लोगों को रोकने के लिए मेट्रे स्टेशन बंद किए गए हैं। बहरहाल, गुरुवार को 17 स्टेशन बंद रहे। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। मेट्रो स्टेशन बंद रहने से ऑफिस या कारोबार के सिलसिले में...