राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

गुरुवार को भी बंद रहे मेट्रो स्टेशन

नई दिल्ली। सोमवार, 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के बाद से मेट्रो स्टेशन बंद होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहे। सरकार की ओर से सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है लेकिन लोगों को पता है कि नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने से लोगों को रोकने के लिए मेट्रे स्टेशन बंद किए गए हैं।

बहरहाल, गुरुवार को 17 स्टेशन बंद रहे। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। मेट्रो स्टेशन बंद रहने से ऑफिस या कारोबार के सिलसिले में कहीं जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को लंबा और महंगा रास्ता अपनाना पड़ा। कई जगह मेट्रो स्टेशनों के सामने लोगों ने नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन भी बंद है, जिसका मामला गुरुवार को अदालत के सामने पहुंच गया।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत से इस बारे में अपील की। उन्होंने कहा कि कम से कम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, कोर्ट स्टाफ और वैध प्रवेश पास रखने वाले पक्षकारों को स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति दी जाए। इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दखल दिया जाएगा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment