MGNREGA

  • राहुल, प्रियंका के बिना मनरेगा बचाओ आंदोलन

    कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू कर दिया। कांग्रेस करीब 20 दिन से इसकी तैयारी कर रही थी। पिछले महीने 19 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने से ठीक पहले केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना यानी मनरेगा को समाप्त करके विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबी जी राम जी बिल पास कराया था। उसके दो दिन बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिली और यह कानून बन गया। संसद में बिल पेश होने के साथ ही कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बड़े आंदोलन की तैयारी...

  • मनरेगा बनाम जी राम जी

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण, जिसे संक्षेप में जी राम जी बिल कहा जा रहा है उस पर भी सरकार चौतरफा घिर रही है। राजनीतिक दलों ने इसे करोड़ों गरीब, मजदूर और किसानों का मुद्दा बना दिया है। तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल तक में इस पर विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर इसके विरोध की तैयारी की है। जिला मुख्यालयों से लेकर प्रखंडों तक में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस ने शनिवार, 27 दिसंबर को कार्य समिति, सीडब्लुसी की...