टी20 वर्ल्ड कप: माइकल जोन्स की तूफानी पारी
स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 33वें मुकाबले में नेपाल को जीत के लिए 171 रन का टारगेट दिया है। ग्रुप-सी में मौजूद ये दोनों ही टीमें खिताबी रेस से बाहर हैं। ऐसे में इनका मकसद जीत के साथ अपना अभियान समाप्त करना होगा। इस विश्व कप में नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 4 रन से गंवाया। अगले मुकाबले में उसे इटली ने 10 विकेट से रौंदा। इसके बाद नेपाल को वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया। यह टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी पांचवें पायदान पर है। दूसरी ओर, तीसरे स्थान पर...