‘माइकल’: एक अधूरी जीवनी
पॉप-संस्कृति के इतिहास में माइकल जैक्सन सिर्फ़ एक नाम नहीं, एक बहुत बड़ी घटना हैं, एक ऐसी रचना हैं जो संगीत, नृत्य, फैशन और ग्लोबल स्टारडम की सीमाओं को तोड़ती है। ऐसे कलाकार पर फ़िल्म बनाना, दरअसल, एक जोखिम भरा नैरेटिव निर्णय होता है: आप या तो एक ईमानदार, असहज और जटिल फिल्म बनाते हैं या फिर एक सुरक्षित, चमकदार और अपूर्ण श्रद्धांजलि। दुर्भाग्य से, निर्देशक एंटोनी फूक्वा और लेखक जॉन लोगन की अभी अभी रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म 'माइकल दूसरी श्रेणी में आती है, जहां रोशनी बहुत है, पर सच का सामना करने का साहस कम। आज के 'सिने-सोहबत'...