स्टार्क और कमिंस ने बंगलादेश को मात्र 64 रन पर समेटा
मिशेल स्टार्क (12 रन पर छह विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (25 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश को दूसरे टेस्ट के पहले दिन शनिवार को मात्र 64 रन पर समेट दिया। बंगलादेश ने भी जवाबी हमला करते हुए स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट 165 रन पर गिरा दिए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 101 रन की बढ़त हासिल हो गई है। बंगलादेश के शोरिफुल इस्लाम ने 35 रन पर छह विकेट लेकर मेहमान टीम को मुकाबले में बनाये रखा।ऑस्ट्रेलिया की पारी को स्टीवन स्मिथ (42) और कैमरून ग्रीन (नाबाद 51) ने चौथे विकेट...
