मिशिगन रैली में जमकर थिरके राष्ट्रपति ट्रंप
राष्ट्रपति के तौर पर 100 दिन पूरे करने का जश्न डोनाल्ड ट्रंप ने डांस करके मनाया। मिशिगन रैली में उन्होंने 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की खामियों का जिक्र किया। इस रैली का नाम '100 डेज ऑफ ग्रेटनेस' रखा गया। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक वीडियो क्लिप में ट्रंप डांसिंग मूव्स करते और मौजूद समर्थकों को 'थैंक्यू' कहते देखे जा सकते हैं। इस दौरान ट्रंप ने समर्थकों के समूह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि "हम आज रात अपने देश के इतिहास में किसी भी प्रशासन के सबसे सफल 100 दिनों का...