Mihir Sen

  • पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति

    भारतीय तैराकी के क्षेत्र में मिहिर सेन का नाम बेहद सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। मिहिर ने लंबी दूरी की तैराकी में विश्व स्तर पर असाधारण उपलब्धियां हासिल की थीं और इस विधा से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया था।  मिहिर सेन का जन्म 16 नवंबर 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हुआ था। मिहिर पेशे से वकील थे। तैराकी के प्रति जुनून ने उन्हें इस विधा में बड़ी सफलता दिलायी और देश के महान तैराकों में उनका नाम शामिल कराया।  सेन ने 27 सितंबर 1958 को 14 घंटे 45 मिनट में इंग्लिश चैनल...