मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे
पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार, 18 सितंबर को खुद मुख्यमंत्री ने संचिता प्रधान से मुलाकात की और उसके बाद उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का ऐलान किया। उसके बाद ममता बनर्जी के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया कि वे...