पाकिस्तान सैन्य ऑपरेशन की आड़ में कर रहा नरसंहार
भारत ने मंगलवार को काबुल के एक हॉस्पिटल और रिहैब सेंटर पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल के इस हॉस्पिटल और रिहैब सेंटर पर किए गए एयर स्ट्राइक में 400 से ज्यादा आम लोग मारे गए और कम से कम 250 घायल हुए। भारत ने कहा कि इस्लामाबाद अब इस नरसंहार को सैन्य ऑपरेशन का रूप देने की कोशिश कर रहा है। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए, विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय काम है, जिसमें एक ऐसी जगह पर बड़ी संख्या में आम लोगों की...