अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ा सैन्य तनाव, एक-दूसरे पर दागीं मिसाइलें
अमेरिका-ईरान ने रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच एक-दूसरे पर हमले किये। एक महीने से अधिक समय में यह दोनों देशों के बीच पहला सीधा सैन्य टकराव है, जिससे हफ्तों की शांति के बाद संघर्ष गहराने की आशंका बढ़ गयी है। तनाव की शुरुआत तब हुई, जब अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर ईरान के दो रॉकेट लॉन्चर तबाह कर दिये। दावों के मुताबिक, ईरानी बल वैश्विक व्यापार के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने के लिए रॉकेट दागने की तैयारी कर रहे थे। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर...