मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव जीत कर फैजाबाद की लोकसभा सीट की हार का बदला ले लिया है। भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी मिल्कीपुर पर भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा के चंद्रभानू पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 61 हजार से ज्यादा मतों से हराया। यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद बन जाने से खाली हुई थी। गौरतलब है कि अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के लल्लू सिंह को हराया था। फैजाबाद सीट के...