Mines

  • बेंगलुरु में पत्थर की खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत

    बेंगलुरु दक्षिण तालुक में बृहस्पतिवार को पत्थर की एक खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें अधिकांश बिहार के निवासी थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के बेंगलुरु शहर और बेंगलुरु दक्षिण जिले की सीमा पर स्थित मदापट्टन में हुआ। उसने बताया कि सभी एक ‘स्टोन क्रशर’ पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चट्टान के गिरने के बाद ये सभी उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में काम...