रूस का कीव पर रातभर मिसाइल-ड्रोन हमला, कम से कम 11 लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर रविवार रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जिनमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस द्वारा दागी गई सभी बैलिस्टिक मिसाइलें अपने निर्धारित लक्ष्यों तक सटीक तरीके से पहुंचीं। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यूक्रेन के पास ‘पैट्रियट इंटरसेप्टर’ मिसाइलों की कमी लगातार गंभीर होती जा रही है। यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा राजधानी कीव पर रूस के एक और बड़े हमले की आशंका जताए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में 60 अन्य...