टी20 वर्ल्ड कप: कप्तान मार्श चोटिल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। चोटिल कप्तान मिचेल मार्श बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल सके। उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ को कवर के तौर पर बुलाया गया है। मिचेल मार्श को इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान कमर में चोट लगी, जिसके बाद अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। बुधवार को मार्श की गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड आयरलैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेल चुके स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026...