स्वामी विवेकानंद पर बनी फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती को मिला था अवॉर्ड
हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित करने के लिए समर्पित है। स्वामी विवेकानंद ने वेदांत दर्शन और योग को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया और युवाओं को आत्मविश्वास, सेवा तथा निर्भीकता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं से फिल्म इंडस्ट्री भी गहरे रूप से प्रभावित रही, जिसकी झलक साल 1998 में आई फिल्म 'स्वामी विवेकानंद' में दिखी। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, निर्भीकता और सेवा का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध उद्घोष 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक...