प्रतीक तो सारे ध्वस्त हुए
भले भारतीय जनता पार्टी ने 28 में से 14 सीटें जीतीं और एनडीए को कुल 16 सीटें मिल गईं लेकिन इस चुनाव की एक खास बात यह रही कि भाजपा के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण सीटों पर विपक्षी पार्टियों ने कब्जा कर लिया। यह 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह हो गया, जब समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा को हरा दिया था। यह अयोध्या की सीट है और वहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन करके भाजपा चुनाव में गई थी। तभी वहां से जीते अवधेश प्रसाद को ट्रॉफी की तरह लेकर सपा और कांग्रेस के नेता...