एमएमडीआर संशोधन पर बाबूलाल का पलटवार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के एमएमडीआर संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर लिखे पत्र का जवाब देते हुए राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया है। श्री मरांडी ने आज यहां कहा कि झारखंड के आर्थिक नुकसान का पूरा दोष केंद्र सरकार पर डालना उचित नहीं है। एमएमडीआर संशोधन पूरे देश में समान रूप से लागू है, ऐसे में इससे केवल झारखंड सरकार को परेशानी क्यों हो रही है, यह सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। श्री मरांडी ने कहा कि केंद्र से राज्य का जायज हक...
