सरकार में संगठन जैसा ही बदलाव होगा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। 65 लोगों की टीम में सिर्फ 14 लोग रिपीट किए गए हैं और 51 नए लोगों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कई पुराने लोगों की वापसी हुई है। तभी कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में भी इसी तरह का बदलाव होगा। इसी तरह के बदलाव का मतलब है कि कुछ पुराने लोगों की वापसी हो सकती है और बड़ी संख्या में मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। एक जानकार सूत्र का कहना है कि कम से कम 30 मंत्रियों की छुट्टी होगी...