खराब फॉर्म से जूझ रहे मोहम्मद रिजवान को वापसी की उम्मीद
खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की नजर क्रिकेट में वापसी पर है। उनका कहना है कि सभी फॉर्मेट में जगह बनाने की कोशिश है। 33 वर्षीय मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान के लिए टेस्ट और एकदिवसीय के अहम खिलाड़ी हैं। वर्ष 2024 के आखिर से टी20 इंटरनेशनल टीम में नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान सुपर लीग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। रावलपिंडी के लिए रिजवान सात पारियों में सिर्फ 107 रन ही बना पाए हैं, जिसमें 20 से...