मोहम्मद सिराज: कभी न थकने वाला तेज गेंदबाज
एक समान जोश और धैर्य के साथ आक्रामक तरीके मौजूदा समय में कोई तेज गेंदबाज लंबा स्पेल डाल सकता है, तो उसमें पूरी दुनिया में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। सिराज कभी न थकने वाली अपनी जीवटता के लिए जाने जाते हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को सिकंदराबाद में हुआ था। उनके पिता ऑटो ड्राइवर थे। इसलिए एक क्रिकेटर के तौर पर उनकी यात्रा बेहद मुश्किल रही है। हालांकि देश के लिए खेलने की इच्छा और कड़ी मेहनत की वजह से वह मौजूदा क्रिकेट के...