नेपाल में क्या राजशाही लौटना संभव?
नेपाल में लोगों में लोकतंत्र-गणराज्य के प्रति आक्रोश के कई कारण है, जिसमें सांस्कृतिक पहचान का संकट और विभिन्न सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। बात अधिक पुरानी नहीं है। भले ही दुनिया में सबसे अधिक हिंदू (लगभग 110 करोड़) अपनी मातृभूमि भारत में निवास करते हैं, फिर भी डेढ़ दशक से अधिक पहले तक नेपाल ही दुनिया का एकमात्र घोषित हिंदू राज्य था। भारत के एक और पड़ोसी देश नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती जा रही है। बीते कई दिनों से नेपाल में ‘संवैधानिक राजशाही’ की बहाली की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया। 28...