ईडी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। यह मामला लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) को 1,322 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने वाली कथित ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) से ऋण लेने के लिए अपनी कुल संपत्ति बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई और बाद में ऋण चुकाने में चूक की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह मामला...