मुंबई की बारिश में फंसी मोनोरेल
मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में दो दिन से हो रही तेज बारिश के जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मंगलवार की शाम को भारी बारिश में एक मोनोरोल फंस गई, जिसमें पांच सौ यात्री सवार थे। मोनोरेल के फंसने के बाद एसी बंद हो गया, जिससे लोगों का दम घुटने लगा। बाद में शीशे तोड़ कर लोगों को निकाला गया। इसमें कई लोगों की तबियत बिगड़ गई है। भारी बारिश की वजह से 14 ट्रेनें रद्द हुई हैं और ढाई सौ से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में राज्य में 14...