मुंबई में मोनोरेल सेवा अस्थायी रूप से बंद
मुंबई में मोनोरेल सेवा को शनिवार से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने तकनीकी समस्याओं, यात्री सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार की जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। हालांकि, इस फैसले से यात्रियों में भारी असंतोष देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें बसों के माध्यम से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दादर के विट्ठल मंदिर मोनो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी परेशानियों के बारे में बताया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में एक यात्री ने कहा, "मोनोरेल बंद होने से हमारी मुश्किलें...