आंध्र प्रदेश में आज लैंडफॉल करेगा चक्रवात ‘मोंथा’
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'मोंथा' मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे सकता है। हालांकि तमिलनाडु में तूफान का पूरा असर नहीं दिखाई देने की संभावना है, लेकिन चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण अधिकारियों ने सुरक्षा सलाह जारी की है और स्कूलों को बंद कर दिया है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि हालांकि 'मोंथा' मुख्य रूप से तटीय आंध्र प्रदेश को प्रभावित करेगा, लेकिन इसकी वजह से सोमवार से ही उत्तरी...