मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार
आज के दौर में बढ़ता वजन और पेट की चर्बी शरीर में कई तरह की बीमारियों को न्योता देती है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याएं अक्सर लोगों में देखने को मिलती हैं। ज्यादातर लोग स्लिम और फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन हर किसी को इसका लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ प्राकृतिक उपाय हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इनमें से एक है मोरिंगा, जिसे आयुर्वेद में सहजन के नाम से जाना जाता है। यह हर उम्र के लोगों के लिए पेट की चर्बी कम करने का सुरक्षित तरीका...