आईआरजीसी का दावा, ‘मार गिराया अमेरिका का एमक्यू-9 रीपर ड्रोन’
ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसकी सेना ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। मंगलवार सुबह अमेरिका ने अस्थाई संघर्ष विराम के बीच ही होर्मुज स्ट्रेट पर कुछ बोट्स को निशाना बना कर हमला किया था। इसमें कथित तौर पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के चार सैनिक मारे गए। मेहर न्यूज एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि उसने अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया। उनके मुताबिक यह ड्रोन ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस आया था। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका सीजफायर का उल्लंघन करता है, तो उसे जवाब देने का पूरा...