सहनी और तेजस्वी में शह मात का खेल
कांग्रेस के बाद तेजस्वी यादव ने अपने दूसरे सहयोही वीआईपी के नेता मुकेश सहनी को सीटों के मामले में हैसियत दिखाई तो मुकेश सहनी ने भी एक दांव चल दिया। ध्यान रहे मुकेश सहनी को वैसे ही गिनती की सीटें मिली हैं, जिनमें एक सीट सुगौली पर पहले ही उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया। एक सीट बाबूबरही पर राजद ने उनके उम्मीदवार का नाम वापस कराया। इसके बाद दो सीटों पर दोस्ताना लड़ाई हो रही थी, जिसमें से सहनी की सबसे प्रतिष्ठा वाली गौराबौड़ाम सीट भी राजद ने छीन ली है। इस सीट पर मुकेश सहनी ने अपने भाई...