Mumbai Police

  • सीजेपी नेताओं के खिलाफ मुंबई पुलिस का लुकआउट सर्कुलर

    महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने गांधी जयंती के अवसर पर दादर स्थित शिवाजी पार्क में विरोध सभा आयोजित करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह पुष्टि की है। ये लुकआउट सर्कुलर ऐसे समय जारी किए गए हैं, जब श्री दीपके सहित सीजेपी का अन्य नेताओं संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को नागपुर के संविधान चौक पर अभिनेता प्रकाश राज के साथ एक विरोध कार्यक्रम है। इससे पहले गुरुवार को श्री दीपके...

  • बकरीद को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट

    मुंबई में 28 मई 2026 को बकरीद का त्योहार हर वर्ष की तरह बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र होकर नमाज अदा करेंगे तथा कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी। त्योहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की निगरानी में पूरे शहर में विशेष बंदोबस्त की योजना बनाई गई है। Also Read : ट्विशा शर्मा केस : 29 मई तक...

  • मराठा आरक्षण आंदोलन के बाद मुंबई पुलिस का एक्शन

    मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान अवैध रूप से इकट्ठा होने और अशांति फैलाने के आरोप में मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन समेत अलग-अलग थानों में मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। अवैध रूप से इकट्ठा होने और हिंसा फैलाने के आरोप में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मरीन...

  • अभिनेता सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस

    Saif Ali Khan : अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस मंगलवार सुबह अभिनेता के घर पहुंची और पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इस दौरान पुलिस अभिनेता पर हमला करने वाले आरोपी को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके। पुलिस ने आरोपी से यह जाना कि आखिर उसने कैसे सैफ पर हमला किया था? क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी ने भी पुलिस को सबकुछ बताया कि वह कैसे सैफ के घर में घुसा था। उधर, पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के...

  • जीशान सिद्दीकी को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने नोएडा से आरोपी को किया गिरफ्तार

    नोएडा। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने नोएडा से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने कुछ दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) के ऑफिस में फोन कर उसको जान से मारने की धमकी दी थी। बाबा सिद्दीकी की कुछ दिनों पहले ही मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विधायक जीशान सिद्दीकी को मिली धमकी के बाद मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया था। बताया गया है कि ऑफिस के लैंडलाइन नंबर पर फोन करके अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी दी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह धमकी भरा कॉल...