मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त हुईं जीनत शबरीन
भारतीय यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के लिए जीनत शबरीन को चुना गया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने 4 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक पत्र में इसकी घोषणा की। पत्र में कहा गया है कि जीनत शबरीन संगठन को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय और ऊर्जा समर्पित करेंगी। शबरीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी...