Munger-Bhagalpur

  • मुंगेर-भागलपुर के बीच बनेगा 83 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि मुंगेर और भागलपुर के बीच लगभग 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा तथा गंगा नदी के जल का बेहतर प्रबंधन कर किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की योजना पर भी काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 से पहले ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे बिहार के किसी भी व्यक्ति को मजबूरी में मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े और बेहतर नौकरी, व्यवसाय तथा रोजगार के अवसर राज्य में ही उपलब्ध हों। Also Read...