आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’
भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के दो और तीन नवंबर की दरमियानी रात नेल्लोर और नरसापुर के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने ‘मुरासु’ के प्रभाव को देखते हुए राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। यह नेल्लोर से लगभग 160 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, ओंगोल से 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और मछलीपट्टनम से 240 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। बाद में यह पश्चिम-मध्य...