राष्ट्रमंडल खेल: मुथुपंडी राजा ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक
भारतीय भारोत्तोलक मुथुपंडी राजा ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में कुल 286 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। रविवार देर रात हुए मुकाबले में 25 वर्षीय भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में कुल 286 किलोग्राम (127 किग्रा स्नैच 159 किग्रा क्लीन एंड जर्क) भार उठाया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह चौथा पदक है मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिदिन ने 299 किग्रा वजन उठाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं पापुआ न्यू गिनी के मोरेया बारू ने कांस्य पदक जीता। Also Read : बंगलादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...