आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार की दौर में नाहिद राणा और जतिंदर सिंह
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा, ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह और यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अजय कुमार को अप्रैल महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद नाहिद राणा ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। 23 साल के तेज गेंदबाज राणा ने 3 मैचों में 8 विकेट लिए थे और बांग्लादेश को 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। राणा के लिए सबसे खास बात मीरपुर में...