हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साइकिल से पहुंचे विधानसभा
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को साइकिल चलाकर हरियाणा विधानसभा पहुंचे। उनके साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा के अन्य नेता भी साइकिल पर नजर आए। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने का संदेश देना था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने को लेकर संदेश देने के लिए इस तरीके से साइकिल यात्रा की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार 'उदय हरियाणा' पहल के तहत युवाओं को नशे के खिलाफ जागरुक करने की कोशिश कर रही है। साइकिल यात्रा और मैराथन...