मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान
विंडहॉक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के आखिरी चरण में बुधवार को नामीबिया पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी नदैतवाह ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं यह सम्मान नामीबिया और भारत की जनता और हमारी अटूट दोस्ती को समर्पित करता हूं। दोनों देश अपने स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। भविष्य में भी हम विकास के पथ पर एक-दूसरे का हाथ थामकर...