नारायणमूर्ति जनगणना के समय क्या करेंगे?
इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कर्नाटक में चल रहे सामाजिक, आर्थिक सर्वे यानी जाति गणना में हिस्सा नहीं लिया। दोनों ने कहा कि यह पिछड़ी जातियों की गिनती हो रही है और वे पिछड़ी जाति के नहीं हैं इसलिए वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। इसमें दो बातें हैं। पहली तो यह कि जाति गणना में हिस्सा लेना वैकल्पिक है। अदालत ने इसे वैकल्पिक रखने का निर्देश दिया था। दूसरी बात यह है कि यह सर्वे सिर्फ पिछड़ी जातियों की गिनती के लिए नहीं है, बल्कि हर नागरिक की गिनती के लिए है।...