जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित
जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को गुरुवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन में इसकी घोषणा की। इससे पहले यादव 18वीं विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। वे 17वीं विधानसभा के भी उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को ही नरेंद्र नारायण यादव ने नामांकन भरा था। उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया था, जिनके बाद उनका निर्विरोध चुना जाना तय...